बड़ा नटखट है रे - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
बड़ा नटखट है रे कृष्ण\-कन्हैया
का करे यशोदा मैय्या, हाँ ... बड़ा नटखट है रे

ढूँढे री अंखियाँ उसे चारों ओर
जाने कहाँ छुप गया नंदकिशोर
ढूँढे री अंखियाँ उसे चारों ओर
जाने कहाँ छुप गया नंदकिशोर
उड़ गया ऐसे जैसे पुरवय्या
का करे यशोदा मैय्या, हाँ ... बड़ा नटखट है रे

आ तोहे मै गले से लगा लूँ
लागे ना किसी की नज़र मन मे छुपा लूँ
आ तोहे मै गले से लगा लूँ
लागे ना किसी की नज़र मन मे छुपा लूँ
धूप जगत है रे ममता है छैंया
का करे यशोदा मैय्या, हाँ ... बड़ा नटखट है रे

मेरे जीवन का तू एक ही सपना
जो कोई देखे तोहे समझे वो अपना
मेरे जीवन का तू एक ही सपना
जो कोई देखे तोहे समझे वो अपना
सब का है प्यारा, हो सब का है प्यारा बंसी-बजय्या
का करे यशोदा मैय्या, हाँ ... बड़ा नटखट है रे
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories