आया सावन झूम के - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.4K reads

 
र : बदरा हो बदरा छाए कि झूले पड़ गए हाय
कि मेले लग गए मच गई धूम रे
कि आया सावन हो झूम के

ल : बदरा हो बदरा छाए कि झूमे पर्वत हाय
रे कजरारी बदरिया को चूम रे
कि आया सावन हो झूम के कि आया सावन झूम के
काहे सामने सबके बालमवा तू छेड़े जालमवा

र: काहे फेंके नज़र की डोरी तू लुक-छुप के गोरी

ल : कजरा हो कजरा हाय रे बैरी बिखरा जाए रे
मेरा कजरा कि मच गई धूम रे
कि आया सावन झूम ...

र : जाने किसको किसकी याद आई के चली पुरवाई

ल : जाने किस बिरहन का मन तरसा के पानी बरसा

र : कंगना हो कंगना लाए कि घर लौट के आए
परदेसी बिदेसवा से घूम के
कि आया सावन ...

ल : तेरे सेहरे की हैं ये लड़ियाँ कि सावन की झड़ियाँ

र : ये हैं मस्त घटाओँ की टोली कि तेरी है डोली

ल : धड़का जाए धड़का जाए रे मेरा मनवा हाय
साजनवा कि मच गई धूम रे

को : कि आया सावन ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories