टोकरी बुनते हुए - अमृता भारती

अमृता भारतीअमृता भारती16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

टोकरी बुनते हुए
मैं नही जानती थी
कि मैं इसमें फल रखूँगी या स्वप्न

या एक शिशु
जो वह मुझे देगा
समय की प्रार्थना के उत्तर में
 
टोकरी बुनते हुए
मैंने नही जाना था कि मैं
अपना ही रक्त बुन रही हूँ ।
अमृता भारती
About the poet

अमृता भारती

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like