रात देखो जा रही है - अमित

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमितअमिताभ त्रिपाठी ‘अमित26 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

भय कहीं विश्राम लेने जा रहा है
भोर का तारा नज़र बस आ रहा है
और अब पहली किरन मुस्का रही है
रात देखो जा रही है।

फड़फड़ाये पंख पीपल के
कि पत्ते पक्षियों के
झुण्ड वापस जा रहे हैं
नगर के उपरक्षियों के
ठण्ड से सिकुड़ी हवा
मानो पुनः गति पा रही है।
रात देखो जा रही है।

मौन था अभिसार फिर भी
मुखर है अभिव्यक्ति उसकी
जागरण के चिह्न आँखों में
लटें हैं मुक्त जिसकी
भींचती रसबिम्ब
आँगन पार करती आ रही है।
रात देखो जा रही है।

यंत्र-चालित से उठे हैं हाथ
यह क्या? पार्श्व खाली
कहा दर्पण ने मिटा लो
वक्त्र से सिन्दूर, लाली
रात्रि के मधुपान की
स्मृति हृदय सहला रही है।
रात देखो जा रही है।

फिर उड़ेला चिमनियों ने
ज़हर सा वातावरण में
हुआ कोलाहल चतुर्दिक
उठो, भागो चलो रण में
स्वप्न-समिधा ,
जीविका की वेदिका सुलगा रही है।
रात देखो जा रही है।
अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित
About the poet

अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

View profile & all 109 Poems / Stories

More from अमिताभ त्रिपाठी ‘अमित

  1. जिन्दगी इक तलाश है क्या है? - अमित

    जिन्दगी इक तलाश है, क्या है?दर्द इसका लिबास है क्या है?

    12.4K reads
  2. जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइये - अमित

    जो कुछ हो सुनाना उसे बेशक़ सुनाइयेतकरीर ही करनी हो कहीं और जाइये

    12.4K reads
  3. दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी है - अमित

    दिल मुसाफ़िर ही रहा सूये-सफ़र आज भी हैहाँ! तसव्वुर में मगर पुख़्ता सा घर आज भी है

    12.4K reads
  4. बतर्ज-ए-मीर - अमित

    अक्सर ही उपदेश करे है, जाने क्या - क्या बोले है।पहले ’अमित’ को देखा होता अब तो बहुत मुहँ खोले है।

    12.4K reads
  5. मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगे - अमित

    मैं खड़ा बीच मझधार किनारे क्या कर लेंगेमैने छोड़ी पतवार सहारे क्या कर लेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like