मन के सूरज का ढुलकना - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

यह जीवन का आसमान है
यहाँ सारे सम्बन्ध
सितारों की तरह चमक रहे हैं

इन सितारों को
फूलों की तरह चुनकर
कुरते पर टाँक लूँ
मोतियों की तरह माला बनाकर
देह पर सजा लूँ

लेकिन मेरे मन का सूरज
ढुलक कर दूर चला गया है

अब मैं नहीं खोजना चाहती अंधेरे में
प्रेम की सुई

खुले आसमान के नीचे
रात की ठंडक में
मैं एक भरपूर नींद लेना चाहती हूँ
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like