चिल्लर - अमिता प्रजापति

अमिता प्रजापतिअमिता प्रजापति16 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

वे लड़कियों को
चिल्लर की तरह
अपनी गुल्लक में
इकट्ठा करना चाहते हैं
बंधे नोट से अटकता है
उनका खर्चा पानी
क्योंकि बंधा नोट वे
बांध कर रखना चाहते हैं
अपनी जेब में
और लड़कियां रेजगारी की ही तरह
गुल्लक फोड़कर
बढ़ जाती हैं आगे
एक बंधा नोट बनने के लिए!
अमिता प्रजापति
About the poet

अमिता प्रजापति

View profile & all 20 Poems / Stories