समराथल - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

कितनी विस्तृत
ये रेत

अपनी देह के भार से भर जाती
पत्थर - पत्थर हो जाती
रेखाओं सी दौड़ने लगती है
कंकडों के किलों की
निगरानी कर
हज़ार - हज़ार स्पर्शों को चूम
अक्षांश - देशांतर जोड़ती

कहीं दूर
रात भी जगती है जहाँ
संभल संभलकर
सुनहरे त्रिकोण पर बैठ
फरागत से भरा
समराथल
बनाती

कितनी विस्तृत
ये रेत ।
अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like