निर्धारित निर्वासन - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

स्मृतियों की
खड़खड़ाहटों के पार
बूंद - बूंद
संवित विकल्प

कैसा वह
निर्धारित निर्वासन
स्वप्न से स्वप्न ,
काया से काया ,
भव से भव

एकाएक
मानों
किसी
टूटते तारे का पीछा करती
रेखा की पकड ।
अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories