ले उड़ी - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

कहकर
कुछ शब्द
कमल की पँखुरियों से
झरते
समय को
कथा-सी
ले उड़ी

नहीं
सम्भलता
उससे
समय
अब तो सिर्फ़
निशाना लगाती है

चिड़िया
शाख-दर-शाख
हरा जोबन चढ़ाती है।
अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like