क्या- क्या स्तगित - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

क्या- क्या
स्तगित करते हो
स्वप्न प्रक्रिया ,
अपने लोक की यात्रा
अथवा
अगले जन्म का इंतजार

बेतुका सा लगता
देता अगर
चुनौती
क्या समझना
क्या समझाना

थोडी - थोडी झलक भी
बहुत नाज़ुक लगती है
होते हुए भी नहीं

तत्क्षण
कितनी अबाध
जगाये जाने पर कहीं
ओर
निरंतर
अप्रभावित ।
अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories