आधे से आधा चुन लेता - अमित कल्ला

अमित कल्लाअमित कल्ला7 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

आधे
से
आधा
चुन लेता

अपने आप
पानी सा
सब पर प्रकट होता है

चाक चढा समय
उस भूले दृश्य को
गंतव्य की
साझेदारी देता ,
पैने - पैने शब्दों की
विसर्जित मात्राओं
के साथ
अगली कडियाँ जोड़
फिर
दोहराता
तराशने वाला
तिलिस्मी हिसाब ,

अधिकांश
सिर्फ
आभास में
रख देते

कोई
आधे
से
आधा
चुन लेता

अमित कल्ला
About the poet

अमित कल्ला

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like