पिला साक़िया अर्ग़वानी शराब

अमीर मीनाईअमीर मीनाई21 Sept 1829 – 13 Sept 1900

1 min read · 12.4K reads

पिला साक़िया अर्ग़वानी शराब

कि पीरी में दे नौजवानी शराब

वो शोला है साक़ी कि रंजक की तरह

उड़ा देती है ना-तवानी शराब

कहाँ बादा-ए-ऐश तक़दीर में

पियूँ मैं तो हो जाए पानी शराब

न लाया है शीशा न जाम-ओ-सुबू

पिलाता है साक़ी ज़बानी शराब

कहाँ अक़्ल-ए-बर्ना कहाँ अक़्ल-ए-पीर

नए से है बेहतर पुरानी शराब

मिरे चेहरा-ए-ज़र्द के अक्स से

हुई साक़िया ज़ाफ़रानी शराब

हुए मस्त देखा जो फूलों का रंग

पियालों में थी अर्ग़वानी शराब

कहाँ चश्मा-ए-ख़िज़्र कैसे ख़िज़र

ख़िज़र है मिरी ज़िंदगानी शराब

ख़िज़र हूँ अगर मैं तो जा कर पियूँ

सर-ए-चश्मा-ए-ज़िंदगानी शराब

गुलिस्ताँ है फूलों से क्या लाल लाल

चले साक़िया अर्ग़वानी शराब

अजब साक़िया गंदुमी रंग है

कि परतव से बनती है धानी शराब

रहे ताक़ पर पारसाई 'अमीर'

पिलाए जो वो यार-ए-जानी शराब

अमीर मीनाई
About the poet

अमीर मीनाई

View profile & all 63 Poems / Stories

More from अमीर मीनाई

  1. उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ - अमीर मीनाई

    उस की हसरत[1] है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँढूँढने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ

    12.4K reads
  2. तुन्द मै और ऐसे कमसिन के लिये - अमीर मीनाई

    तुन्द मय और ऐसे कमसिन के लियेसाक़िया हल्की-सी ला इन के लिये

    12.4K reads
  3. सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्ता - अमीर मीनाई

    सरकती जाये है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता-आहिस्तानिकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता-आहिस्ता

    12.4K reads
  4. कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई - अमीर मीनाई

    कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई

    12.4K reads
  5. जब से बुलबुल तूने दो तिनके लिये - अमीर मीनाई

    जब से बुलबुल तूने दो तिनके लियेटूटती है बिजलियाँ इनके लिये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like