अब आए न मोरे सांवरिया - अमीर खुसरो

अमीर खुसरोअमीर खुसरो

2 min read · 12.4K reads

अब आए न मोरे साँवरिया, मैं तो तन मन उन पर लुटा देती।
घर आए न मोरे साँवरिया, मैं तो तन मन उन पर लुटा देती।
मोहे प्रीत की रीत न भाई सखी, मैं तो बन के दुल्हन पछताई सखी।
होती न अगर दुनिया की शरम मैं तो भेज के पतियाँ बुला लेती।
उन्हें भेज के सखियाँ बुला लेती।
अमीर खुसरो
About the poet

अमीर खुसरो

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like