क़िस्मत - नज़्म

अंबरीन हसीब अंबरअंबरीन हसीब अंबर23 Jun 1981

1 min read · 12.4K reads

इक पेड़ घना है

मेरे घर के आँगन में

जिस की छाँव में सुस्ताने की ख़्वाहिश है

लेकिन ये मेरी क़िस्मत

पेड़ की सारी शाख़ें तो

मेरे घर की दीवारों से बाहर हैं

और आँगन में धूप बरसती रहती है

अंबरीन हसीब अंबर
About the poet

अंबरीन हसीब अंबर

जन्म : 23 Jun 1981 | कराची, सिंध संबंधी : सहर अंसारी (पिता)

View profile & all 31 Poems / Stories