स्पर्श-2 - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

तुमने मुझे छुआ पहली बार
और फल पकने लगा भीतर ही भीतर
सूर्य पर टपकने लगी
नींबू की सुगंध
जिसमें वह कसमसा रहा हैं अब तक

छटपटा रहीं हैं मछली की पूँछ
जैसे दुनिया
धूज रहा हूँ मैं बज रहीं हैं हड्डियाँ
यह वहीँ हड्डियाँ हैं
जो तुमसे मिलने के बाद
पतवार सी छाप-छाप करती हैं
शरीर नौका हो गया हैं

छूना जादू है हज़ारों-हज़ारों बार
इस बात को दोहराता हूँ मैं
मुझे दोहराने दो यह, तुम
यदि डिस्टर्ब होते हो

तो मुझे गाड़ दो ज़मीन में
या धक्का दे दो किसी खाई में

मेरी आँखें ख़राब हो चुकी हैं । कानों
को कुछ सुनाई नहीं देता ।
मैं कुछ सूंघ नहीं पाता मोगरे के
अलावा । नमक और गुड़ का अंतर
ख़तम हो गया हैं मेरे लिए

मैं बस छू पाता हूँ । तुम मुझे छुओं
इस छूने के लिए मैं जल चुका हूँ
पूरा का पूरा ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like