साधोक ताराखेपा की स्त्री - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

6 min read · 12.4K reads

शिशु के शव का आसन करके विराजमान होते थे
ताराखेपा आगे तुमुल मचाते उनके गुरु बामाखेपा ने
दिया मन्त्र उत्किलीत

तारा प्रकट हुई ताराखेपा की स्त्री के रूप में
कसे, कामाकुल स्तन और पद्म की भाँति भग
भुजाएँ श्याम और अजानुविलम्बित, मुक्तकेशी
तारा के माथे पर नील पड़ा था, स्वामी ताराखेपा ने
चिमटें से मार दिया था बीती रात्रि

नैवेद्य जो लाए थे यदि खाए न तारामाँ तो पीटते थे
ताराखेपा

देखो रक्त निकल आया स्वामी, बहुत ज़ोर का
मारा तुमने, मछली की रसिक हूँ मैं, मुझे मत
लाया करो दहीभात

ताराखेपा की कई रात्रियाँ तारकेश्वरी के संग
व्यतीत हुई स्वामी-स्त्री की भाँति
दन्तरेखाओं से भर गए उनके कन्धे और भुजाएँ
रस से भरे घट की भाँति तुष्ट और मोटे, आनन्दातिरेक के
कारण सदैव अकारण हास से भरा रहता था उनका मुख

प्रात:काल जब मंदिर आते तब उनके कण्ठ पर
देवी का नखाघात चन्द्रमा की भाँति दिन को
शीतल किया करता था

प्रेम से वह श्यामबरन देवी को खिझाने को कौमुदी
डाकते थे, देवी राग होती तब
फिर एक रात्रि उन्हें हो गया बैराग्य

देवी तारा को त्याग, डाल ली श्मशान में खाटूलि
और पुनः लौट के न आए ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like