नबागतपाड़े में पुनरागमन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

6 min read · 12.4K reads

श्राद्धपक्ष की एक तिथि लौटी थी नबागतपाड़ा
ढह गया था गृह रासबाबू की बोईबाड़ी
बाड़ी से लगा तमालबन घनघोर तिमिर और
नागों-वृश्चिकों से भर गया था

जहाँ सती माँ नवबधू बनकर आई थी आलते भरे
चरन रखते, जहाँ उनके भाल के तिलक से पूरी
बोईबाड़ी में ऊजेर होता था
जहाँ इस नवबधू ने अनन्य रीतियों से रासबाबू को
ग्रहण किया था, जहाँ आकाशगँगा में तारकों की धूल से
अधिक नखक्षत थे माँ की पीठ पर
जहाँ केवल मरन के नेत्रों से गिरता जल ही था
स्त्री और स्वामी का प्रेम, जहाँ जीवन रहते अनुराग
सिद्ध करने की कोई युक्ति नहीं थी
केवल शव से ही प्रेमनिवेदन सम्भव था

उसी गृह में एक दिन आ गए आगन्तुक पण्डित
नष्ट कर लिया नीड़ छिन्न-भिन्न हो गया रासबाबू के प्रति
सतीमाँ का प्रेम, कोई स्त्री जिसके गृह सेंदूर, अक्षत,
घृत, चन्दन के भण्डार भरे हों,
जिसका स्वामी रोज रात्रि सुनाता हो उसे
विद्यापति के पद और जिसका चुम्बन
दूध में पड़ी मिश्री जितना कोमल पड़ गया हो घनिष्ठया के
कारण, वह परपुरुष पर क्यों नष्ट कर देगी अपना गृह

कोई नहीं जानता कोई नहीं जानता
प्रेम जो हमें नष्ट करने आता है
उसकी प्रतीक्षा में हम स्वयं को कितना नष्ट कर लेते है
कि प्रेम में नष्ट हो जाने के लिए हम आत्महत्या नहीं करते ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like