हाँ, मेरा-उसका लफड़ा था - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

7 min read · 12.4K reads

गन्ध जापानी चेरी के फूलों जैसी आती है उसकी पीठ की
त्वचा से । कारोबार है बहुराष्ट्रीय इस समय
के । दूर निशिनोमरो वन से बनकर आई है उसके
तरल साबुन की शीशी ।
व्यायामशाला में बना हुआ

मेरा शरीर वह अपनी खिड़की से देखती रहती है
“क्या अवसन रहने का प्रण लिया है अवसान
तक तुमने ?” कवि को प्रेम
करते उसका विनोद हो गया इतना भाषिक । टीशर्ट
उतारकर गेन्द बना मैं उसकी खिड़की में फेंक

देता हूँ । गन्ध उस टीशर्ट में जापानी चेरी की नहीं, गन्ध
है पसीने की और छेद जिन्हें उसने उँगली डाल
जानबूझकर बड़ा कर दिया था । हृदय नहीं त्वचा है
शरीर का सबसे बड़ा अंग और इसी के कारण
सम्भव है प्रेम । तलवों की मृदुल और कसी हुई त्वचा
से स्तनों की त्वचा कितनी भिन्न और तुम्हारी कॉलर

की हड्डियों पर चढ़ी त्वचा कैसे मुड़ती है कन्धों में खोती
हुई जैसे अनारफल का छिलका रंग बदलता
जाता है जो हाथों में लेकर उसे घुमाओ तब । सबसे है
कोमल त्रिवली, तुम्हारे कामुक होने का पता मुझे
यही देती है ज्यों लता पर बन्धूक खिल जाता है । त्वचा में

तीर के धँसने या चाक़ू घोंपने के अनेक चित्र है
दुनिया के अजायबघरों में मगर अब तक किसी ने
देर तक हृदय स्थान की इसी त्वचा को चूसने के
बाद पड़े धब्बे का चित्र न बनाया, क्या बेधना ही सबसे
सुन्दर जैसे उन्हें बस भीतर तक धँसनेवाला
प्रेम ही श्रेय है जैसे कि स्त्री
और पुरुष के मध्य केवल कामुकता अनैतिक है ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like