आसापुरा के आगे खेत और वन दोनों है - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

धूप बेर के झाड़ों के नीचे सोने के
रंग की नहीं हुई है अभी तक । बेर-बरन
छाँह छाँह बीच सो रही । तिथि से तो नीम्बू
को पक जाना था अब तक । पर्व से धूप को
नीम्बू के छिलके की तरह भरना था गन्ध
और स्वाद से । दूर से देखने पर नदी

दर्पण सी चमकती है मगर निकट से नदी
शीतल और शान्त बह रही है । सोने के
गहनों-सी सूखी डालें झुकी जल पर, गन्ध
से भरी है हवा; तराशे स्फटिक के बरन-
वाली । धूप-सी खालवाले मृग धूप को
खाल समझ ओढ़े हैं । चिड़ी कुतरती नीम्बू ।
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like