छतों पर लड़कियाँ

आलोकधन्वाआलोकधन्वा2 Sept 1948

1 min read · 12.4K reads

अब भी

छतों पर आती हैं लड़कियाँ

मेरी ज़िंदगी पर पड़ती हैं उनकी परछाइयाँ।

गो कि लड़कियाँ आईं हैं उन लड़कों के लिए

जो नीचे गलियों में ताश खेल रहे हैं

नाले के ऊपर बनी सीढ़ियों पर और

फ़ुटपाथ के खुले चायख़ानों की बेंचों पर

चाय पी रहे हैं

उस लड़के को घेर कर

जो बहुत मीठा बजा रहा है माउथ ऑर्गन पर

आवारा और श्री 420 की अमर धुनें।

पत्रिकाओं की एक ज़मीन पर बिछी दुकान

सामने खड़े-खड़े कुछ नौजवान अख़बार भी पढ़ रहे हैं।

उनमें सभी छात्र नहीं हैं

कुछ बेरोज़गार हैं और कुछ नौकरीपेशा,

और कुछ लफ़ंगे भी

लेकिन उन सभी के ख़ून में

इंतज़ार है एक लड़की का!

उन्हें उम्मीद है उन घरों और उन छतों से

किसी शाम प्यार आएगा!

आलोकधन्वा
About the poet

आलोकधन्वा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like