सुदूर भविष्य के बारे में - आलोक श्रीवास्तव-२

आलोक श्रीवास्तव-२आलोक श्रीवास्तव-२15 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

शायद किसी दिन
मैं फिर आऊंगा
शायद किसी दिन
तुम यों ही कहीं मिल जाओगी

बहुत बदल गये चेहरे भी एक दूसरे के
हम पहचान लेंगे

शायद शिनाख़्त न कर पायें
आपसी दुखों की
पर अब से थोड़ा समझदार होंगे
और दे सकेंगे दूसरे को
प्रेम और भरोसा ।
आलोक श्रीवास्तव-२
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-२

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like