कहानी हमारे प्रेम की - आलोक श्रीवास्तव-२

आलोक श्रीवास्तव-२आलोक श्रीवास्तव-२15 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

 
तुमने रंग कहा
मैंने राग
बहुत अलग थी तुम्हारी भाषा
मैं सोचने लगा
उन तमाम सपनों के बारे में
चुपचाप जिनकी पदचाप
मेरी नींद में दाखिल होती थी
हर रात !

तुम्हारी आंखें बंद थीं

धूप की एक पतली लकीर
चुपचाप उतर रही थी
तुम्हारी पलकों से

शाम की दहलीज पर
एक सूखा पत्ता रखा था

बरसों पुरानी कोई धुन गल रही थी हवा में

तुम बहुत ख़ुश थीं
मैं बहुत उदास
बस,
इतनी सी कहानी थी
हमारे प्रेम की ।
आलोक श्रीवास्तव-२
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-२

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like