एक निर्जन नदी के किनारे - आलोक श्रीवास्तव-२

आलोक श्रीवास्तव-२आलोक श्रीवास्तव-२15 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

 
मैं जानता हूँ
तुम कुछ नहीं सोचती मेरे बारे में
तुम्हारी एक अलग दुनिया है
जादुई रंगों और
करिश्माई बांसुरियों की

एक सुनसान द्वीप पर अकेले तुम
आवाज़ देती हो
जल-पक्षियों को
एक निर्जन नदी के किनारे मैं
कभी अंजलि भरता हूँ
बहते पानी से
कभी बालू पर लिखता हूं वे अक्षर
जिनसे तुम्हारा नाम बनता है

जमा होती गयीं हैं मुझमें
तुम्हारी कई कई आकृतियां
भंगिमायें चेहरे की
रोशनी से छलछलाती तुम्हारी आंखें

मैं जुटाता हूँ तुम्हारे लिये
रंगों और फूलों की उपमा

ढेर सारे सपनों के बीच निर्द्वंद
बेफ़िक्र खड़ीं तुम
हंसती हो सब कुछ पर ।
आलोक श्रीवास्तव-२
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-२

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like