बीसों साल पुराना
यह पेड़ आम का
शाम के रंग का
ज़मीन तक झुक कर
ऊपर उठी हैं इसकी कई डालियाँ
कुछ तने को ऊपर उठाती
साथ-साथ गई हैं खुले में
रात में इसके नीचे
सूखी घास जैसी गरमाहट
नीड़, पक्षियों की साँस
उनके डैनों और बीट की गंध
काली मिट्टी जैसी छाया।
बीसों साल पुराना
यह पेड़ आम का
शाम के रंग का
ज़मीन तक झुक कर
ऊपर उठी हैं इसकी कई डालियाँ
कुछ तने को ऊपर उठाती
साथ-साथ गई हैं खुले में
रात में इसके नीचे
सूखी घास जैसी गरमाहट
नीड़, पक्षियों की साँस
उनके डैनों और बीट की गंध
काली मिट्टी जैसी छाया।

Alok Dhanva, born in Munger district of Bihar on 2 July 1948, Shri Alok ji is considered one of the revolutionary poets of Hindi. 'Duniya Raj Banati Hai' is his Famous poetry collection.
View profile & all 23 Poems / Stories