शाम के वक़्त चराग़ों सी जलाई हुई मैं

अलीना इतरतअलीना इतरत6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

शाम के वक़्त चराग़ों सी जलाई हुई मैं

घुप अँधेरों की मुंडेरों पे सजाई हुई मैं

देखने वालों की नज़रों को लगूँ सादा वरक़

तेरी तहरीर में हूँ ऐसे छुपाई हुई मैं

ख़ाक कर के मुझे सहरा में उड़ाने वाले

देख रक़्साँ हूँ सर-ए-दश्त उड़ाई हुई मैं

क्या अँधेरों की हिफ़ाज़त के लिए रक्खी हूँ

अपनी दहलीज़ पे ख़ुद आप जलाई हुई मैं

लोग अफ़्साना समझ कर मुझे सुनते ही रहे

दर-हक़ीक़त हूँ हक़ीक़त से बनाई हुई मैं

मेरी आँखों में समाया हुआ कोई चेहरा

और उस चेहरे की आँखों में समाई हुई मैं

कितनी हैरान है दुनिया कि मुक़द्दर की नहीं

अपनी तदबीर के हाथों हूँ बनाई हुई मैं

मेरे अंदाज़ पे ता-देर 'अलीना' वो हँसा

ज़िक्र में उस के थी यूँ ख़ुद को भुलाई हुई मैं

अलीना इतरत
About the poet

अलीना इतरत

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानाभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरप्रतारणानिकटवर्ती पहाड़ के तन परहरी घास का अस्तर,— हुमायूँ कबीरबुद्ध मुस्कराए हैं‘लाल इमली’ कहते ही इमली नहीं कौंधी दिमाग़ मेंजीभ में पानी नहीं आया— हरीशचंद्र पांडेयमुना इलाहाबाद में, संगम होती हुईयमुना इलाहाबाद मेंकभी-कभी मुझे यह साफ़ आसमान से काटी गई एक हल्की— हरीशचंद्र पांडे