अलीमुल्लाह के शेर

अलीमुल्लाहअलीमुल्लाह

1 min read · 12.4K reads

अजब कुछ इश्क़ की ख़ुश-तर है वादी

कि जिस वादी में है हर वक़्त शादी


यार के दरसन के ख़ातिर जान और तन भूल जा

आँख मुनव्वर देख उस का रंग-ए-गुलशन भूल जा


इश्क़ के कूचे में जब जाता है दिल करने को सैर

वाँ नहीं मालूम होता रोज़ है या रात है


तर्क दे इस्लाम को और कुफ़्र सारा दूर कर

छोड़ दे हिर्स-ओ-हवा फ़रज़ंद और ज़न भूल जा


तालाब इरादे का भरे पल में लबालब

जब यार के दरिया-ए-करम सूँ लहर आवे


चमन सूँ दिल के आलम को ख़बर नहिं

हमेशा देखते ख़ाकी बदन को

अलीमुल्लाह
About the poet

अलीमुल्लाह

View profile & all 17 Poems / Stories