अब तलक हक़ नहिं पछाने वाह-वाह

अलीमुल्लाहअलीमुल्लाह

1 min read · 12.4K reads

अब तलक हक़ नहिं पछाने वाह-वाह

जान को अपनी न जाने वाह-वाह

तुम जो करते हो फ़रज़ रोज़ा नमाज़

महज़ आलम को दिखाने वाह-वाह

मुफ़्त खोई उम्र दाने घांस में

फिर कहाते हो सियाने वाह-वाह

माल-ओ-ज़र फ़रज़ंद की रख कर तलब

हो रहे हक़ सूँ अघाने वाह-वाह

हक़ की ख़िल्क़त में मगर पैदा हुए

तुम महज़ खाने पकाने वाह-वाह

खोपड़ी उल्टी उंधी के हाथ सूँ

ऐँठ चलते हो उताने वाह-वाह

हैं यगाने अक़रबाँ ख़्वेशाँ सती

आप अपने सूँ बेगाने वाह-वाह

पूछते हैं सब नफ़ा नुक़सान को

सर दिए पैसा कमाने वाह-वाह

आशिक़ाँ को बोलते हैं ऐ 'अलीम'

ख़ल्क़ दुनिया के दिवाने वाह-वाह

अलीमुल्लाह
About the poet

अलीमुल्लाह

View profile & all 17 Poems / Stories