जाकी शक्ति पाइ ब्रह्मा, विष्णु औ महेश रवै - अक्षर अनन्य

Akshar Ananyaअक्षर अनन्य

4 min read · 12.4K reads

कवित्त (घनाक्षरी)

जाकी शक्ति पाइ ब्रह्मा, विष्णु औ महेश रवै,
जाकी शक्ति पाइ शेष धरनी धरत है ।
जाकी शक्ति पाइ अवतार करतूत करै,
जाकी शक्ति पाइ भानु तम को हरत है ।
जाकी शक्ति पाइ शारादाहु गणपति गुणी,
जाकी शक्ति पाइ जक्त जीवत मरत है ।
अच्छिरनिंन आन अमर-उपास छांड़ि,
ताही आदिसह्क्ति को प्रणाम ही करत है ।।१।।

दोहा

कर प्रणाम श्रीमातु को, ग्यान सुमति उर पाय,
प्रेमदीपिका हरिकथा, कहौं प्रेम समुझाय ।।२।।

कुण्डलिया

माधौजू इक दिन कहो मधिकुर सों सतिभाव ।
गोपो-गोप-प्रबोध कौं, तुम ब्रजमण्डल जाव ।।
तुम ब्रजमण्डल जाव, प्रेम अतिही उन कीन्हों ।
जब तैं भयो विछोह, सोध हम कबहुँ न लीन्हों ।।
तुम मम मति दरसाई हरयो दुख सिन्धु अगाधौ ।
कहियो सब सौं यहै दूर तुम तें नहिं माधौ ।।३।।






Akshar Ananya
About the poet

Akshar Ananya अक्षर अनन्य

अक्षर अनन्य एक सन्तकवि एवं दार्शनिक थे। ये ज्ञानयोग, विज्ञानयोग, ध्यानयोग, विवेकदीपिका, ब्रह्मज्ञान, अनन्य प्रकाश, राजयोग, सिद्धांतबोध आदि ग्रंथों के ये प्रणेता माने जाते हैं। इनमें अद्वैत वेदांत के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। दुर्गा सप…

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like