सफ़र ही शर्त-ए-सफ़र है - अख्तर सईद खान

अख्तर सईद खानअख्तर सईद खान

3 min read · 12.4K reads

सफ़र ही शर्त-ए-सफ़र है तो ख़त्म क्या होगा
तुम्हारे घर से उधर भी ये रास्ता होगा

ज़माना सख़्त गिराँ ख़्वाब है मगर ऐ दिल
पुकार तो सही कोई तो जागता होगा

ये बे-सबब नहीं आए हैं आँख में आँसू
ख़ुशी का लम्हा कोई याद आ गया होगा

मेरा फ़साना हर इक दिल का माजरा तो न था
सुना भी होगा किसी ने तो क्या सुना होगा

फिर आज शाम से पैकार जान ओ तन में है
फिर आज दिल ने किसी को भुला दिया होगा

विदा कर मुझे ऐ ज़िंदगी गले मिल के
फिर ऐसा दोस्त न तुझ से कभी जुदा होगा

मैं ख़ुद से दूर हुआ जा रहा हूँ फिर अख़्तर
वो फिर क़रीब से हो कर गुज़र गया होगा.
अख्तर सईद खान
About the poet

अख्तर सईद खान

View profile & all 12 Poems / Stories