सरशार हूँ छलकते हुए जाम की क़सम - अख़्तर अंसारी

Akhtar Ansariअख़्तर अंसारी1 Oct 1909 – 5 Oct 1988

2 min read · 12.4K reads

सरशार हूँ छलकते हुए जाम की क़सम
मस्त-ए-शराब-ए-शौक़ हूँ ख़य्याम की क़सम

इशरत-फ़रोश था मेरा गुज़रा हुआ शबाब
कहता हूँ खा के इशरत-ए-अय्याम की क़सम

होती थी सुब्ह-ए-ईद मेरी सुब्ह पर निसार
खाती थी शाम-ए-ऐश मेरी शाम की क़सम

अख़्तर मज़ाक़-ए-दर्द का मारा हुआ हूँ मैं
खाते हैं अहल-ए-दर्द मेरे नाम की क़सम
Akhtar Ansari
About the poet

Akhtar Ansari अख़्तर अंसारी

अख्तर अंसारी का जन्म 1 अक्टूबर 1909 को बदायूं में हुआ था। एंग्लो अरबी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और बी.टी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से। ऐसा करने के बाद, उन्होंने विश्वविद्यालय के स्कूल में प्रवेश लिया। 1947 में उर्दू में एमए…

View profile & all 0 Poems / Stories