मिट्टी ही ईहा है - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

मैं ने सुना: और मैं ने बार-बार स्वीकृति से, अनुमोदन से
और गहरे आग्रह से आवृत्ति की: मिट्टी से निरीह-
और फिर अवज्ञा से उन्हें रौंदता चला-
जिन्हें कि मैं मिट्टी-सा निरीह मानता था।
किन्तु वसन्त के उस अल्हड़ दिन में

एक भिदे हुए, फटे हुए लोंदे के बीच से बढ़ कर अंकुर ने
तुनुक कर कहा-मिट्टी ही ईहा है!
कितना तुच्छ है तुम्हारा अभिमान जो कि मिट्टी नहीं हो-
जो कि मिट्टी को रौंदते हो-

जो कि ईहा को रौंदते हो-
क्योंकि मिट्टी ही ईहा है!
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like