चक्रान्त शिला – 26 - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

आँगन के पार द्वार खुले
द्वार के पार आँगन।
भवन के ओर-छोर
सभी मिले-उन्हीं में कहीं खो गया भवन।
कौन द्वारी कौन आगारी, न जाने,
पर द्वार के प्रतिहारी को
भीतर के देवता ने
किया बार-बार पा-लागन।
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like