मैं कवि हूँ द्रष्टा, उन्मेष्टा, संधाता, अर्थवाह, मैं कृतव्यय। मैं सच लिखता हूँ : लिख-लिख कर सब झूठा करता जाता हूँ। तू काव्य : सदा-वेष्टित यथार्थ चिर-तनित, भारहीन, गुरु, अव्यय। तू छलता है पर हर छल में तू और विशद, अभ्रांत, अनूठा होता जाता है। #कविता#कवि#सच#झूठ#यथार्थ#तन#गुरुJoin Our WhatsApp Community