आल्हा छंद - विशारद

अज्ञात रचनाकारअज्ञात रचनाकार

5 min read · 12.4K reads

विदा करो मां, जाते हैं हम विजय ध्वजा फहराने आज,
देश स्वतंत्र बनाने जाते, हम निज शीश चढ़ाने आज।

वीर प्रसू तू रोती क्यों है, सत्य-अहिंसा मेरे साथ,
मलिन वेश यह, आंसू कैसे, क्यों कंपित होता है गात!

तेरे चरणों की रज लेकर जाते हैं करने रण रंग,
फिर भय किसका है, यह जननी, निश दिन रहे हमारे संग।

अहिंसात्मक सत्याग्रह की बाजेगी रणभेरी आज,
तब रिपुदल सब यही कहेगा, तुम लो देश अपना आज।

उन्नत सिर नत हो जाएंगे, टूट पड़ेंगे नभ के तार,
विश्व देखता रह जाएगा, जब सत्याग्रह की होगी मार।

विजय देवी आकर धोएगी तब चरणों को सज नव साज,
पुलकित होकर हम गाएंगे भारत-भूमि हमारी आज।

चलो-चलो सब भारत वीरो, संकट तारन मां के आज,
बहुत दुःख माता ने पाए, अब तो इसकी रख लो लाज।

गैर मुल्क के लखें तमाशा, धन्य-धन्य भारत संतान,
फिर से शुरू करो भारत को, तब ही होय आपका मान।
अज्ञात रचनाकार
About the poet

अज्ञात रचनाकार

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशी