शिरकत - अजय कृष्ण

Ajay Krishanअजय कृष्ण21 Oct 1966

3 min read · 12.4K reads

अब तक सन्ना रहा है तप्त आसमान
भटक रहा है आँधियों में झुलसता गिद्ध
थकता है दिन
पत्ते होते हैं सुर्ख़
शान्त पड़ते हैं वृक्ष
फिर भी काफ़ी गति है हवा में
दर्द से सिहर उठती हैं फुनगियाँ
जब पोरों में सूखता है आख़िरी कतरा

खखोरता है खुरपे पर
कोई बचा-खुचा सीमेंट
कान्हे पर लिए बन्दूक
खोजता है पानी एक जवान

और उधर
फिसलता है सूरज / उतरती है ज़मीन पर /
जले हुए जंगलों की राख

आज की तारीख़ में
इतनी सी शिरकत
करता है इतिहास
Ajay Krishan
About the poet

Ajay Krishan अजय कृष्ण

जन्म: 21 अक्तूबर 1966 जन्म स्थान कोलकाता, पश्चिमी बंगाल, भारत कुछ प्रमुख कृतियाँ क़ैद है एक नन्हीं उम्मीद (कविता-संग्रह)

View profile & all 13 Poems / Stories