करे जो परवरिश वो ही ख़ुदा है - अजय अज्ञात

Ajay Agyatअजय 'अज्ञात'24 Mar 1961

2 min read · 12.4K reads

करे जो परवरिश वो ही ख़ुदा है
उसी का मर्तबा सब से बड़ा है

बुरे हालात में जो काम आए
उसे पूजो वो सचमुच देवता है

धुआं फैला है हर सू नफरतों का
मुहब्बत का परिंदा लापता है

न जाने हश्र क्या हो मंज़िलों का
यहाँ अंधों की ज़द पे रास्ता है

अगर हो साधना निष्काम अपनी
जहाँ ढूढ़ो वहीं मिलता ख़ुदा है

वहीं होती सदा सच्ची कमाई
जहाँ भी नेकियों का क़ाफ़िला है
Ajay Agyat
About the poet

Ajay Agyat अजय 'अज्ञात'

अजय अज्ञात जी का मूल नाम अजय कुमार शर्मा है। उनका जन्म 24 मार्च, 1961 को मुनीरका गाँव, दिल्ली में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी माता का नाम शकुंतला शर्मा तथा पिता का नाम ओम प्रकाश शर्मा है। उन्होंने 1981 में मेकैनिकल इंजीनियरिंग की और 35 वर्षों की सेवा के…

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like