हर किसी को ख़ुशी चाहिये - अजय अज्ञात

Ajay Agyatअजय 'अज्ञात'24 Mar 1961

2 min read · 12.4K reads

हर किसी को ख़ुशी चाहिए
पुरसुकूं ज़िंदगी चाहिए

चाहतों की कहाँ इंतिहा
जाम को तिश्नगी चाहिए

पार कर लूंगा सब मुश्किलें
बस दुआ आप की चाहिए

आर्जू और कुछ भी नहीं
इक तिरी बंदगी चाहिए

जीत को हौसले के सिवा
क़़ल्ब में आग भी चाहिए
Ajay Agyat
About the poet

Ajay Agyat अजय 'अज्ञात'

अजय अज्ञात जी का मूल नाम अजय कुमार शर्मा है। उनका जन्म 24 मार्च, 1961 को मुनीरका गाँव, दिल्ली में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी माता का नाम शकुंतला शर्मा तथा पिता का नाम ओम प्रकाश शर्मा है। उन्होंने 1981 में मेकैनिकल इंजीनियरिंग की और 35 वर्षों की सेवा के…

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like