अब तक तो - अहमद नदीम क़ासमी

Ahmad Nadim Kasmiअहमद नदीम क़ासमी20 Sept 1916 – 10 Sept 2006

5 min read · 12.4K reads

अब तक तो नूर-ओ-निक़हत-ओ-रंग-ओ-सदा कहूँ,
मैं तुझको छू सकूँ तो ख़ुदा जाने क्या कहूँ

लफ़्ज़ों से उन को प्यार है मफ़हूम् से मुझे,
वो गुल कहें जिसे मैं तेरा नक्श-ए-पा कहूँ

अब जुस्तजू है तेरी जफ़ा के जवाज़ की,
जी चाहता है तुझ को वफ़ा आशना कहूँ

सिर्फ़ इस के लिये कि इश्क़ इसी का ज़हूर है,
मैं तेरे हुस्न को भी सबूत-ए-वफ़ा कहूँ

तू चल दिया तो कितने हक़ाइक़ बदल गये,
नज़्म-ए-सहर को मरक़द-ए-शब का दिया कहूँ

क्या जब्र है कि बुत को भी कहना पड़े ख़ुदा,
वो है ख़ुदा तो मेरे ख़ुदा तुझको क्या कहूँ

जब मेरे मुँह में मेरी ज़ुबाँ है तो क्यूँ न मैं
जो कुछ कहूँ यक़ीं से कहूँ बर्मला कहूँ

क्या जाने किस सफ़र पे रवाँ हूँ अज़ल से मैं,
हर इंतिहा को एक नयी इब्तिदा कहूँ

हो क्यूँ न मुझ को अपने मज़ाक़-ए-सुख़न पे नाज़,
ग़ालिब को कायनात-ए-सुख़न का ख़ुदा कहूँ
Ahmad Nadim Kasmi
About the poet

Ahmad Nadim Kasmi अहमद नदीम क़ासमी

अहमद नदीम क़ासमी

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Ahmad Nadim Kasmi

  1. तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहां तक देखूं - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  2. कौन कहता है - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  3. तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  4. किस को क़ातिल - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  5. गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं - अहमद नदीम क़ासमी

    गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं गुलज़ारों मेंजल रहा हूँ भरी बरसात की बौछारों में

    12.4K reads