सबा देख इक दिन उधर आन - अहमद जावेद

Ahmed Javedअहमद जावेद2 Jan 1956

3 min read · 12.4K reads

सबा देख इक दिन उधर आन कर के
ये दिल भी पड़ा है गुलिस्तान कर के

यही दिल जो इक बूँद है बहर-ए-ग़म की
डुबो देगा सब शहर तूफ़ान कर के

मियाँ दिल को इस आइना-रू के आगे
जो रखना तो यक-लख़्त हैरान कर के

ख़ुदा जाने क्या असलियत ग़ैर की है
दिखे है बनी-नौ-ए-इंसान कर के

उसे अब रक़ीबों में पाते हैं अक्सर
रखा जिस को ख़ुद से भी अनजान कर के

दिखा देंगे अच्छा इसी फ़स्ल-ए-गुल में
गिरेबान को हम गिरेबान कर के

हमारे तो इक घर भी है भाई मजनूँ
पड़े हैं उसी को बयाबान कर के
Ahmed Javed
About the poet

Ahmed Javed अहमद जावेद

Ahmed Javed (born 2 January 1956) was the 39th Commissioner of Police, Mumbai, India. He was succeeded by Dattatray Padsalgikar. He is a former Indian Ambassador to Saudi Arabia.[1] Javed is the second former Mumbai police commissioner to get a diplomatic pos…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Ahmed Javed

  1. आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब - अहमद जावेद

    आँसू की तरह दीदा-ए-पुर-आब में रहनाहर गाम मुझे ख़ाना-ए-सैलाब में रहना

    12.4K reads
  2. आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र - अहमद जावेद

    आख़िरुल-अम्र तेरी सम्त सफ़र करते हैंआज इस नख़्ल-ए-मसाफ़त को शजर करते हैं

    12.4K reads
  3. चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी - अहमद जावेद

    चाक करते हैं गिरेबाँ इस फ़रावानी से हमरोज़ ख़िलअत पाते हैं दरबार-ए-उरयानी से हम

    12.4K reads
  4. दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र - अहमद जावेद

    दिल-ए-बे-ताब के हम-राह सफ़र में रहनाहम ने देखा ही नहीं चैन से घर में रहना

    12.4K reads
  5. हमारी हम-नफ़सी को भी क्या - अहमद जावेद

    हमारी हम-नफ़सी को भी क्या दवाम हुआवो अब्र-ए-सुर्ख़ तो मैं नख़्ल-ए-इंतिक़ाम हुआ

    12.4K reads