सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते-जाते - फ़राज़

Ahmad Farazअहमद फ़राज़12 Sept 1931 – 25 Sept 2008

3 min read · 12.4K reads

सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते-जाते
वरना इतने तो मरासिम थे कि आते-जाते

शिकवा-ए-जुल्मते-शब से तो कहीं बेहतर था
अपने हिस्से की कोई शमअ जलाते जाते

कितना आसाँ था तेरे हिज्र में मरना जाना
फिर भी इक उम्र लगी जान से जाते-जाते

जश्न-ए-मक़्तल ही न बरपा हुआ वरना हम भी
पा बजोलां ही सहीं नाचते-गाते जाते

उसकी वो जाने, उसे पास-ए-वफ़ा था कि न था
तुम फ़राज़ अपनी तरफ से तो निभाते जाते
Ahmad Faraz
About the poet

Ahmad Faraz अहमद फ़राज़

Ahmad Faraz

View profile & all 124 Poems / Stories

More from Ahmad Faraz

  1. ख़ानाबदोश - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  2. ये मेरी ग़ज़लें वे मेरी नज़्में - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  3. ज़िंदगी ! ऐ ज़िंदगी ! - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  4. दर्द आशोब - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  5. अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और - फ़राज़

    अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन औरउस कू-ए-मलामत में गुजरते कोई दिन और

    12.4K reads