हर तमाशाई फ़क़त साहिल से मंज़र देखता - फ़राज़

Ahmad Farazअहमद फ़राज़12 Sept 1931 – 25 Sept 2008

4 min read · 12.4K reads

हर तमाशाई फ़क़त साहिल से मंज़र देखता
कौन दरिया को उलटता कौन गौहर देखता

वो तो दुनिया को मेरी दीवानगी ख़ुश आ गई
तेरे हाथों में वग़रना पहला पत्थर देखता

आँख में आँसू जड़े थे पर सदा तुझ को न दी
इस तवक़्क़ो पर कि शायद तू पलट कर देखता

मेरी क़िस्मत की लकीरें मेरे हाथों में न थीं
तेरे माथे पर कोई मेरा मुक़द्दर देखता

ज़िन्दगी फैली हुई थी शाम-ए-हिज्राँ की तरह
किस को इतना हौसला था कौन जी कर देखता

डूबने वाला था और साहिल पे चेहरों का हुजूम
पल की मोहलत थी मैं किस को आँख भर कर देखता

तू भी दिल को इक लहू की बूँद समझा है फ़राज़
आँख गर होती तो क़तरे में समन्दर देखता
Ahmad Faraz
About the poet

Ahmad Faraz अहमद फ़राज़

Ahmad Faraz

View profile & all 124 Poems / Stories

More from Ahmad Faraz

  1. ख़ानाबदोश - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  2. ये मेरी ग़ज़लें वे मेरी नज़्में - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  3. ज़िंदगी ! ऐ ज़िंदगी ! - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  4. दर्द आशोब - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  5. अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और - फ़राज़

    अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन औरउस कू-ए-मलामत में गुजरते कोई दिन और

    12.4K reads