एक नदी का निर्वासन - अग्निशेखर

Agnishekharअग्निशेखर3 May 1955

3 min read · 12.4K reads

मैं तुम्हें भेजता हूँ
अपनी नदी की स्मृति
सहेजना इसे
वितस्ता है

कभी यह बहती थी
मेरी प्यारी मातृभूमि में
अनादि काल से
मैं तैरता था
एक जीवन्त सभ्यता की तरह
इसकी गाथा में

अब बहती है निर्वासन में
मेरे साथ-साथ

कभी शरणार्थी कैम्पों में
कभी रेल यात्रा में
कभी पैदल
कहीं भी

रात को सोती है मेरी उजड़ी नींदों में

नदी बहती है मेरे सपनों में
शिराओं में मेरी
इसकी पीड़ाएँ हैं

काव्य सम्वेदनाएँ मेरी
और मेरे जैसों की
मैं तुम्हें भेजता हूँ स्मृतियाँ
एक जलावतन नदी की
Agnishekhar
About the poet

Agnishekhar अग्निशेखर

अग्निशेखर हिन्दी लेखक एवं साहित्यकार हैं।वो मूल रूप से कश्मीर के हैं। उनका कविता संग्रह जवाहर टनल काफी प्रसिद्ध हुआ। इस पुस्तक को वर्ष २०१२ में जम्मू सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में चुना गया था। हालांकि उन्होंने बाद में यह पुरस्कार लेने से मना कर द…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like