About आग़ा हश्र काश्मीरी
उपनाम : 'हश्र' मूल नाम : आग़ा मुहम्मद शाह जन्म : 03 Apr 1879 | बनारस, उत्तर प्रदेश निधन : 28 Apr 1935 | लाहौर, पंजाब LCCN : n83184785 आग़ा हश्र का असल नाम आग़ा मुहम्मद शाह था. उनके वालिद (पिता) ग़नी शाह व्यापार के सिलसिले में कश्मीर से बनारस आये थे और वहीं आबाद हो गये थे. बनारस ही के मुहल्ला गोविंद कलां, नारियल बाज़ार में…
Selected Quotes
About आग़ा हश्र काश्मीरी
उपनाम : 'हश्र'
मूल नाम : आग़ा मुहम्मद शाह
जन्म : 03 Apr 1879 | बनारस, उत्तर प्रदेश
निधन : 28 Apr 1935 | लाहौर, पंजाब
LCCN :n83184785
आग़ा हश्र का असल नाम आग़ा मुहम्मद शाह था. उनके वालिद (पिता) ग़नी शाह व्यापार के सिलसिले में कश्मीर से बनारस आये थे और वहीं आबाद हो गये थे. बनारस ही के मुहल्ला गोविंद कलां, नारियल बाज़ार में एक अप्रैल 1879 को आग़ा हश्र का जन्म हुआ.
आग़ा ने अरबी और फ़ारसी की आरम्भिक शिक्षा हासिल की और क़ुरान मजीद के सोलह पारे (अध्याय) भी हिफ्ज़ (कंठस्थ) कर लिये. उसकेबाद एक मिशनरी स्कूल जय नरायण में दाख़िल कराये गये. मगर पाठ्य पुस्तकों में दिलचस्पी नहीं थी इसलिए शिक्षा अधूरी रह गयी.
बचपन से ही ड्रामा और शायरी से दिलचस्पी थी. सत्रह साल की उम्र से ही शायरी शुरू कर दी और 18 साल की उम्र में ‘आफ़ताब-ए-मुहब्बत’ नाम से ड्रामा लिखा जिसे उस वक़्त के मशहूर ड्रामानिगारों में मेहदी अहसन लखनवी को दिखाया तो उन्होंने तंज़ करते हुए कहा कि ड्रामानिगारी बच्चों का खेल नहीं है.
मुंशी अहसन लखनवी की इस बात को आग़ा हश्र काश्मीरी ने चुनौती के रूप में क़बूल किया और अपनी सृजनशक्ति और अभ्यास से उस व्यंग्य का ऐसा साकारात्मक जवाब दिया कि आग़ा हश्र के बिना उर्दू ड्रामे का इतिहास पूरा ही नहीं हो सकता. उन्हें जो शोहरत, लोकप्रियता, मान-सम्मान प्राप्त है, वह पूर्वजों और समकालीनों को नसीब नहीँ है.
कई थिएटर कम्पनीयों से आग़ा हश्र काश्मीरी की सम्बद्धता रही, और हर कम्पनी ने उनकी योग्यता और दक्षता का लोहा माना. अल्फ्रेड थिएटरिकल कम्पनी के लिए आग़ा हश्र को ड्रामे लिखने का मौक़ा मिला, उस कम्पनी के लिए आग़ा हश्र ने जो ड्रामे लिखे, वह बहुत लोकप्रिय हुए. अख़बारों ने बड़ी प्रशंसा की. आग़ा हश्र की तनख्वाहों में इज़ाफे भी होते रहे.
आग़ा हश्र काश्मीरी ने उर्दू, हिंदी और बंगला भाषा में ड्रामे लिखे जिसमें कुछ मुद्रित हैं और कुछ वही हैं जिनके कथानक पश्चिमी ड्रामों से लिये गये हैं.
आग़ा हश्र काश्मीरी ने शेक्सपियर के जिन ड्रामों को उर्दू रूप दिया है, उनमें ‘शहीद-ए-नाज़,’ ‘सैद-ए-हवस,’ ‘सफ़ेद खून,’ ‘ख़्वाब-ए-हस्ती’ बहुत अहम हैं.
आग़ा हश्र काश्मीरी ने ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के देवमालाई कथाओं पर आधारित ड्रामे भी लिखे जो उस वक़्त बहुत लोकप्रिय हुए.
आग़ा हश्र काश्मीरी: Quick Answers
Who is आग़ा हश्र काश्मीरी?
उपनाम : 'हश्र' मूल नाम : आग़ा मुहम्मद शाह जन्म : 03 Apr 1879 | बनारस, उत्तर प्रदेश निधन : 28 Apr 1935 | लाहौर, पंजाब LCCN : n83184785 आग़ा हश्र का असल नाम आग़ा मुहम्मद शाह था. उनके वालिद (पिता) ग़नी शाह व्यापार के सिलसिले में कश्मीर से बनारस आये थे और वहीं आबाद हो गये थे.
When was आग़ा हश्र काश्मीरी born?
आग़ा हश्र काश्मीरी was born on 3 April 1879. Associated place: लाहौर, पाकिस्तान.
When did आग़ा हश्र काश्मीरी die?
आग़ा हश्र काश्मीरी passed away on 28 April 1935.
Where can I read आग़ा हश्र काश्मीरी's poetry?
Kavishala has 9 couplets (sher) by आग़ा हश्र काश्मीरी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by आग़ा हश्र काश्मीरी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by आग़ा हश्र काश्मीरी (चुनिंदा उद्धरण)
गोया तुम्हारी याद ही मेरा इलाज है होता है पहरों ज़िक्र तुम्हारा तबीब सेयाद में तेरी जहाँ को भूलता जाता हूँ मैं भूलने वाले कभी तुझ को भी याद आता हूँ मैंसब कुछ ख़ुदा से माँग लिया तुझ को माँग कर उठते नहीं हैं हाथ मिरे इस दुआ के बादगो हवा-ए-गुलसिताँ ने मिरे दिल की लाज रख ली वो नक़ाब ख़ुद उठाते तो कुछ और बात होतीहश्र में इंसाफ़ होगा बस यही सुनते रहो कुछ यहाँ होता रहा है कुछ वहाँ हो जाएगागो हरम के रास्ते से वो पहुँच गए ख़ुदा तक तिरी रहगुज़र से जाते तो कुछ और बात होतीCouplets (Sher) by आग़ा हश्र काश्मीरी
Videos on आग़ा हश्र काश्मीरी
Loading videos…
Books by आग़ा हश्र काश्मीरी
Loading books…








