सितम की तेग़ पे ये दस्त-ए-बे-नियाम रक्खा - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

अफ़ज़ाल अहमद सय्यदअफ़ज़ाल अहमद सय्यद

3 min read · 12.4K reads

सितम की तेग़ पे ये दस्त-ए-बे-नियाम रक्खा
गुल-ए-शिकस्त सर-ए-शाख-ए-इंतिक़ाम रक्खा

मैं दिल को उस की तग़ाफ़ुल-सरा से ले आया
और अपने ख़ाना-ए-वहशत में ज़ेर-ए-दाम रक्खा

निगार-ख़ाना-ए-तस्लीम क्या बयाबाँ था
जहाँ पे सैल-ए-ख़राबी को मैं ने थाम रक्खा

मिज़ा पे ख़ुश्क किए अश्क-ए-ना-मुराद उस ने
फिर आइने में मिरा अक्स-ए-लाला-फ़ाम रक्खा

इसी फ़साना-ए-वहशत में आख़िर-ए-शब को
मैं तेग़-ए-तेज़ रक्खी उस ने नीम जाम रक्खा
अफ़ज़ाल अहमद सय्यद
About the poet

अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

  1. बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआ - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआफ़क़त फ़राज़-ए-नगीन-ओ-निगाह मुझ से हुआ

    12.4K reads
  2. दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस का - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस काग़जीदगी के लिए दस्त-ए-मेहरबाँ उस का

    12.4K reads
  3. गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आया - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आयामैं तेग़-ए-तेज़ था लेकिन मुझे ज़वाल आया

    12.4K reads
  4. हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पेगियाह-ए-ज़र्द बहुत है ये सानेहा तुझ पे

    12.4K reads
  5. इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला दे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला देशायद कि मुझे शोला-ए-दर-पेश जला दे

    12.4K reads