मैं डरता हूँ - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

अफ़ज़ाल अहमद सय्यदअफ़ज़ाल अहमद सय्यद

4 min read · 12.4K reads

मैं डरता हूँ
अपने पास की चीजों को
छू कर शाएरी बना देते हैं

रोटी को मैं ने छुआ
और भूक शाएरी बन गई

उँगली चाकू से कट गई
और ख़ून शाएरी बन गई

गिलास हाथ से गिर कर टूट गया
और बहुत सी नज़में बन गईं

मैं डरता हूँ
अपने से थोड़ी दूर की चीजों को
देख कर शाएरी बना देने से
दरख़्त को मैंने देखा
और छाँव शाएरी बन गई

छत से मैंने झाँका
और सीढ़ियाँ शाएरी बन गईं

इबादत-ख़ाने पर मैंने निगाह डाली
और ख़ुदा शाएरी बन गया

मैं डरता हूँ
अपने से दूर की चीजों को
सोच कर शाएरी बना देने से

मैं डरता हूँ
तुम्हें सोच कर
देख कर
छू कर
शाएरी बना देने से
अफ़ज़ाल अहमद सय्यद
About the poet

अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

  1. बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआ - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआफ़क़त फ़राज़-ए-नगीन-ओ-निगाह मुझ से हुआ

    12.4K reads
  2. दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस का - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस काग़जीदगी के लिए दस्त-ए-मेहरबाँ उस का

    12.3K reads
  3. गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आया - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आयामैं तेग़-ए-तेज़ था लेकिन मुझे ज़वाल आया

    12.4K reads
  4. हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पेगियाह-ए-ज़र्द बहुत है ये सानेहा तुझ पे

    12.4K reads
  5. इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला दे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला देशायद कि मुझे शोला-ए-दर-पेश जला दे

    12.4K reads