वामपन्थी सोच का आयाम है नागार्जुन - अदम गोंडवी

अदम गोंडवीअदम गोंडवी22 Sept 1947 – 18 Sept 2011

3 min read · 12.4K reads

वामपन्थी सोच का आयाम है नागार्जुन
ज़िन्दगी में आस्था का नाम है नागार्जुन

ग्रामगन्धी सर्जना उसमें जुलाहे का गुरूर
जितना अनगढ़ उतना ही अभिराम है नागार्जुन

हम तो कहते हैं उसे बंगाल की खाँटी सुबह
केरला की ख़ूबसूरत शाम है नागार्जुन

ख़ास इतना है कि सर-आँखों पे है उसका वजूद
मुफ़लिसों की झोंपड़ी तक आम है नागार्जुन

इस अहद के साथ कि इस बार हारेगा यजीद
कर्बला में युद्ध का पैगाम है नागार्जुन
अदम गोंडवी
About the poet

अदम गोंडवी

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like