किसको उम्मीद थी जब रौशनी जवां होगी - अदम गोंडवी

अदम गोंडवीअदम गोंडवी22 Sept 1947 – 18 Sept 2011

2 min read · 12.4K reads

किसको उम्मीद थी जब रौशनी जवां होगी
कल के बदनाम अंधेरों पे मेहरबां होगी

खिले हैं फूल कटी छातियों की धरती पर
फिर मेरे गीत में मासूमियत कहाँ होगी

आप आयें तो कभी गाँव की चौपालों में
मैं रहूँ या न रहूँ भूख मेज़बां होगी
अदम गोंडवी
About the poet

अदम गोंडवी

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like