जिस्म क्या है रूह तक सब कुछ ख़ुलासा देखिये - अदम गोंडवी

अदम गोंडवीअदम गोंडवी22 Sept 1947 – 18 Sept 2011

2 min read · 12.4K reads

जिस्म क्या है रूह तक सब कुछ ख़ुलासा देखिये
आप भी इस भीड़ में घुस कर तमाशा देखिये

जो बदल सकती है इस पुलिया के मौसम का मिजाज़
उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिये

जल रहा है देश यह बहला रही है क़ौम को
किस तरह अश्लील है कविता की भाषा देखिये

मतस्यगंधा फिर कोई होगी किसी ऋषि का शिकार
दूर तक फैला हुआ गहरा कुहासा देखिये.
अदम गोंडवी
About the poet

अदम गोंडवी

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like