उजाला दे चराग़-ए-रह-गुज़र - अदा ज़ाफ़री

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

4 min read · 12.4K reads

उजाला दे चराग़-ए-रह-गुज़र आसाँ नहीं होता
हमेशा हो सितारा हम-सफ़र आसाँ नहीं होता

जो आँखों ओट है चेहरा उसी को देख कर जीना
ये सोचा था के आसाँ है मगर आसाँ नहीं होता

बड़े ताबाँ बड़े रौशन सितारे टूट जाते हैं
सहर की राह तकना ता सहर आसाँ नहीं होता

अँधेरी कासनी रातें यहीं से हो के गुज़रेंगी
जला रखना कोई दाग़-ए-जिगर आसाँ नहीं होता

किसी दर्द-आश्ना लम्हे के नक़्श-ए-पा सजा लेना
अकेले घर को कहना अपना घर आसाँ नहीं होता

जो टपके कासा-ए-दिल में तो आलम ही बदल जाए
वो इक आँसू मगर ऐ चश्म-ए-तर आसाँ नहीं होता

गुमाँ तो क्या यक़ीं भी वसवसों की ज़द में होता है
समझना संग-ए-दर को संग-ए-दर आसाँ नहीं होता

न बहलावा न समझौता जुदाई सी जुदाई है
अदा सोचो तो ख़ुश-बू का सफ़र आसाँ नहीं होता.
अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like