तुम भी - नज़्म

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

मुद्दतों बा'द आई हो तुम

और तुम्हें इतनी फ़ुर्सत कहाँ

अन-कहे हर्फ़ भी सुन सको

आरज़ू की वो तहरीर भी पढ़ सको

जो अभी तक लिखी ही नहीं जा सकी

इतनी मोहलत कहाँ

मेरे बाग़ों में जो खिल न पाए अभी

उन शगूफ़ों की बातें करो

दर्द ही बाँट लो

मेरे किन माहताबों से तुम मिल सकीं

कितनी आँखों के ख़्वाबों से तुम मिल सकीं

हाँ तुम्हारी निगाह-ए-सताइश ने

घर की सब आराइशें देख लीं

तन की आसाइशें देख लीं

मेरे दिल में जो पैकाँ तराज़ू हुए

तुम को भी

लाला-ओ-गुल के बे-साख़्ता इस्तिआ'रे लगे

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like